MPSOS Result 2020 December: मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल ने 10वीं-12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आपको बता दें कि परिणाम ऑफिशयल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड यानी MPSOS की ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in है। स्टूडेंट्स अपनी परीक्षा का परिणाम डाउनलोड करने के लिए आगे दिए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 4 फरवरी: फेसबुक के लिए बेहद खास है ये दिन, जानेंं क्यों?
हर साल मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड दो सत्र में 10वीं-12वीं परीक्षा का आयोजन करता है। हर सत्र में छह महीने का अंतर होता है। पहला सत्र का आयोजन जून माह में किया जाता है जबकि दिसंबर में दूसरे सत्र में होने वाली परीक्षा का आयोजन होता है। इस बार परिणाम जारी करने में बोर्ड से देरी हुई है। 2019 में दिंसबर परीक्षा के परिणाम जनवरी माह में जारी किए गए थे। 31 जनवरी, 2019 को रिजल्ट घोषित हो गया था। हालांकि इस बार पिछले साल के मुकाबले 4 दिन बाद जारी हुआ है। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
ऐसे देखें अपना परिणाम-
- सबसे पहले मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल की ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर सीधे हाथ पर दिए “Ruk Jana Nahi” Result Class 10th & 12th (December 2019) लिंक पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- लॉगइन बटन पर क्लिक करें।
- अपने परिणामों की जांच करें।
- उम्मीदवार भविष्य के लिए अपना परिणाम डाउनलोड करके संभालकर भी रख सकते हैं।
नोट – वेबसाइट के अलावा मध्य प्रदेश राज्य मुक्त (ओपन) स्कूल शिक्षा परिषद की अन्य कोई वेबसाइट मान्य नहीं है।